रोडवेज चालक को कैंटर ने रौंदा,अस्पताल ले जाने के दौरान मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में रिडवेज बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम डीपो में चालक पद पर कार्यरत गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी अजय सिंह कुंजवाल(44) रविवार देर रात ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वह घर के निकट पहुंचे तो चोरगलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें रौंद दिया। इस जबरदस्त हादसे में अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की तीन संतानें दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उनके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने कोतवाली में ही प्रेमी को चप्पल से पीटा….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले की बाजपुर कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती युवक को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग…

    पुलिस महकने में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के हुए तबादले….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। SSP ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस…