अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मी जिंदा जले…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

रामपुर रोड जीतपुर नेगी स्थित अमेजन स्टोर में आधी रात को आग लग गई। कुछ ही पलो में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।

इस भीषण आग में स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। शवों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    पुलिस लाइन में खड़े सीज वाहनों में लगी आग, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू…. 

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। पुलिस लाइन में खड़े सीज दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैली आग ने वहां खड़े मौत से वाहनों को अपनी चपेट में ले…

    एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो करोड़ की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी के ”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ अभियान के तहत SSP नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,एसओजी व एएनटीएफ को प्रभावी कार्यवाही करते…