खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप…… 

बाजपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 21 वर्षीय बाइक सवार शिवम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय साथी जयदीप घायल हो गया। घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शिवम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव महोली साथी जयदीप पुत्र ओमप्रकाश मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे। रस्ते में उनकी बाइक को खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस जबरदस्त हादसे में शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जयदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर पुलिस पर खनन करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कर्म की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में मिठाई और बताशे के गोदामों पर छापेमारी, गंदगी के बीच बिना लाइसेंस हो रहा था निर्माण

    अंबेडकर नगर में बताशे, मिश्री और खिलौने बनाने वाले गोदाम पर चालानी कार्रवाई, अजय स्वीट्स में मिलीं पुरानी मिठाइयां हल्द्वानी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी में…

    रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

    कॉरपोरेट आउटिंग के दौरान वारदात का आरोप, कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपित जेल भेजे गए रामनगर। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में दिल्ली की कंपनी की कॉरपोरेट…