नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन….

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के बच्चे को जन्म देने की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब उसके गर्भवती होने की बात पता चली। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं।
जानकारी के मुताबिक किशोरी की मां का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है यहां वह अपने पिता वह तीन बहनों के साथ रहती है। बीते दिनों अचानक किशोरी के पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच करने पर चिकित्सकों ने किशोरी के गर्भवती होने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) हो रही है। दर्द असहनीय होने के कारण डॉक्टरों को तुरंत उसका प्रसव कराना पड़ा। किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…