अपनी जान देकर बचाई, 34 यात्रियों की जिंदगी…..

Spread the News

चंपावत। लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में अपनी जान देकर बस चालक ने 34 जिंदगियां बचा ली। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। बस चालक के काफी संभालने के बाद भी बस पहाड़ी से टकरा गई और चालक छिटक कर बस के बाहर गिर पड़ा और बस के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही बस लोहाघाट मंदिर के पास पहुंची अचानक चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। टक्कर से दरवाजा खुलने के कारण चालक नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बस के टायर के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस हटाकर चालक का शव निकाला। बस चालक की पहचान चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    हर आंख हुई नम, चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए गिरिजा शंकर जोशी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग, मीडिया जगत और विभिन्न विभागों में शोक की लहर है। शनिवार 12 सितंबर की…

    कलयुगी बेटे ने बेलन-डंडे से पिता के सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, एम्स में मौत; आरोपी बेटा हिरासत में….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान 25 वर्षीय युवक ने अपने 60 वर्षीय पिता के…