हाई स्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित…..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने अभिभावकों के साथ मिल कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में अंकों की तुलना में संस्कारों तथा कार्य कुशलता को अधिक महत्व देने की बात कही। छात्रों ने सरस्वती वंदना समेत नृत्य व संगीत के माध्यम से सभी को अंत तक बांधे रखा।

कक्षा 12 में स्कूल स्तर पर सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए अंशिका गर्ग तथा कक्षा 10 के लिए मानवी शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेरणा, निकिता, शौर्य, कृष्णा, पंकज, विनीत, भावेश, हिमांशु, तानु, वैभव, ऋतिक, गौरव, प्रणव, शुभम, वर्तिका, निहारिका, दीपक, वंशिका, श्रृष्टि, काशवी, प्राची, विशेष, नीशा, मानस, योगेश, तक्शिता, गौरव गोस्वामी, आदित्य, मिताली, दिव्यांश, महाश्री, अदिति, मानसी, निश्चय, ज्योतिरादित्य, नेहा, शौर्य हरबोला, ख़ुशी, साक्षी, गुंजन, प्रियंक, अनामिका, मेधा, सर्वेश, तन्वी को भी स्कूल परिवार की और से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत……

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।…

    पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8वीं के छात्र की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां l पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8 वीं के छात्र की…