मवेशियों के लिए चारा लेने गए ग्रामीण पर भालू का हमला…..

ऊधमसिंहनगर। जिले के शक्तिफार्म में मानव वन्य जीव संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां जानवरों के लिए चारा लेने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण को साथियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आनंदनगर निवासी त्रिलोक राम (30) पुत्र मनीराम अपने साथियों के साथ डोली रेंज के जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे भालू ने त्रिलोक पर हमला कर दिया। भालू ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। त्रिलोक के साथियों द्वारा शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन गंभीर रूप से घायल त्रिलोक को सितारगंज के जिला चिकित्सालय ले गए। डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार घायल को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…