होटल में युवक युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका….

Spread the News

हरिद्वार। जिले के रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में युवक युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक डबल फाटक पुल के पास स्थित एक होटल में युवक-युवती ने गुरुवार शाम एक कमरा किराए पर लिया। शुक्रवार सुबह जब होटल कर्मी कमरे की सफाई के लिए कमरा खुलवाने लगे तो दोनों ने कमरा नहीं खोला। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे होटल के कर्मचारियों ने चेक आउट के लिए दरवाजा खटखटाया तो भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।

इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मास्टर की से कमरे का ताला खोला। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान युवक-युवती के शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़े मिले और वहां कीटनाशक भी पड़ा मिला। इससे दोनों द्वारा कीटनाशक का सेवन कर जान दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि युवक 2 बच्चों का पिता है और वह नाथुखेड़ी इलाके का रहने वाला था। वहीं, युवती लंढौरा इलाके की बताई जा रही है। खबरों में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की है।

  • Related Posts

    पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं उपभोक्ता, डीएम ललित मोहन रयाल….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शनिवार को हुई इस बैठक में मुख्यतः RDSS…

    नाले पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त,देखें Video…..

    Spread the News

    Spread the News70 नोटिसों के बाद नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई मानसून सीजन में जल निकासी बाधित होने पर चला अभियान हल्द्वानी। बरसात के मौसम में जलभराव की…