परिवार संग लद्दाख घूमने गए बैंक्वेट हॉल स्वामी की मौत….

हल्द्वानी। परिवार संग लद्दाख घूमने गए गौलापार देवला तल्ला निवासी 36 वर्षीय महेंद्र सिंह नौला की अचानक तबियत खराब होने के कारण मौत हो गई। महेंद्र का महादेव के नाम से बैंक्वेट हाल है। परिजनों के अनुसार महेंद्र की मौत ऑक्सीजन लेवल घटने से हुई। परिजनों ने सांसद अजय भट्ट को फोन कर मदद मांगी। सांसद के प्रयास से मृतक का शव लद्दाख से दिल्ली लाया गया।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र अपनी पत्नी मोनिका, दो बेटियों,पड़ोसी रोहित बिष्ट और उनकी पत्नी के साथ लद्दाख घूमने गए थे। बुधवार की शाम अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। परिजन तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लेवल घटने की बात बताई। तमाम प्रयासों के बावजूद महेंद्र को बचाया नहीं जा सका। महेंद्र का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की शाम गांव लाया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…