माता के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालु की मौत….

टनकपुर। विश्व विख्यात मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका शव अपने साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दर्शन कर वापस लौट रही कासगंज निवासी 60 वर्षीय महिला शीला पत्नी बाबूराम की अचानक तबियत खराब हो गई। महिला को उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…