होटल के बाथरूम में मिला उत्तर प्रदेश निवासी युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित होटल के कमरे के बाथरूम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हनुमान मंदिर के निकट स्थित होटल नंदी के कमरे से चींखने की आवाज आने पर होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका से मास्टर की से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देख होटल कर्मियों के होश उड़ गए। कमरे के बाथरूम में एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल का है। युवक शुक्रवार सुबह होटल में ठहरा था।

पुलिस के मुताबिक कमरे और बाथरूम में उल्टी फैली हुई मिली, जिससे मामले को संदिग्ध मानते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हल्द्वानी किस उद्देश्य से आया था तथा घटना से पहले कमरे में क्या हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, संस्था प्रबंधकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को मानस नशामुक्ति केंद्र लामाचौड़ एवं प्रकाश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र…

    मूलभूत समस्याएं ना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, हरिपुर ठटोला, जसपुर खोलिया, त्रिलोकपुर दानी, मदनपुर गांव में मूलभूत सुविधाएं न दिए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच…