मूलभूत समस्याएं ना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, हरिपुर ठटोला, जसपुर खोलिया, त्रिलोकपुर दानी, मदनपुर गांव में मूलभूत सुविधाएं न दिए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ललित मोहन रॉयल को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने बताया कि वह वर्षों से इस भूमि पर रह कर खेती करते आ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ माह से उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

इन ग्रामों के किसानों को खेती के लिए न तो खाद मिल रही है ना नए विद्युत कनेक्शन और न ही सुचारू रूप से पेयजल मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई है।

गांव के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यहां इतने सक्षम कृषक नहीं है की बाजार से खाद की खरीद कर पाए यह समस्त क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन दुग्ध, उत्पादन पर निर्भर है। इन मूलभूत सुविधाओं (खाद, बिजली और पानी) के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों का जीवनयापन अत्यंत कष्टप्रद हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द इन समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…