नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर….

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश की राजनीति के सशक्त स्तंभ रहे भुवन चंद्र खंडूरी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।उनके निधन की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी अपनी सादगी, ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सक्रिय राजनीति में आए। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें राजनीति में लेकर आए थे।

साल 1990 के दौर में जब खंडूरी सेना से रिटायर होकर दिल्ली का सरकारी आवास छोड़ अपने गृह राज्य लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन से उत्तराखंड ने एक अनुभवी नेता और जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…