भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया,युवती ने लगाए गंभीर आरोप….. 

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर युवती द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाने के बाद नैनीताल पुलिस ने नरेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मंगलवार की सुबह नैनीताल कोतवाली पुलिस ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष को पूछताछ के लिए उठा लिया। पांडे पर नैनीताल की एक युवती की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर सौंपकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पांडे के आवास में पहुंची और उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…