
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा *14 अक्टूबर 2025 से 16 मई 2026* तक चलाए गए विशेष अभियान में आमजन से जुड़े राजस्व विवादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया।
*राजस्व परिवर्तन समिति* की संकलित रिपोर्ट के अनुसार इस सात माह की अवधि में *कुल 3554 प्रकरण प्राप्त* हुए, जिनमें से *3421 प्रकरणों का सफल निस्तारण* कर *96.25% उपलब्धि* हासिल की गई। वर्तमान में *केवल 133 प्रकरण शेष हैं, जिन पर प्राथमिकता से कार्यवाही गतिमान है।
*अभियान में सबसे अधिक पैमाईश के कुल 1753 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 1640 का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अवैध कब्जा/अतिक्रमण,मार्गों पर अवैध कब्जे के 552 प्रकरणों में से 449 प्रकरणों में से कब्जा हटाया गया। मेड़ एवं सीमा विवाद जिसमें खेतों की मेड़ व सीमा विवाद के 458 में से से 454 प्रकरण सुलझाए गए।*
*अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक संपत्ति जिसमें नहर, सार्वजनिक रास्ता व सिंचाई गूल पर अतिक्रमण के 132 में से 126 प्रकरण निस्तारित हुए।*
*राजस्व टीम द्वारा नाम संशोधन के 161 तथा अन्य श्रेणी के 437 प्रकरण, कुल 598 मामलों का समाधान किया गया।*
जिलाधिकारी ने बताया कि *सभी तहसीलों को जनता की राजस्व समस्याओं का मौके पर ही समाधान* करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मार्ग निर्माण में बाधा, अवैध अतिक्रमण, पैमाईश व कुर्रा नक्शों जैसे प्रकरणों में राजस्व टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।उन्होंने कहा कि *शेष 133 लंबित प्रकरणों* का भी निस्तारण कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा आगे भी इसी तत्परता से जनसमस्याओं का समाधान जारी रहेगा।











