बिना पंजीकरण संचालित हो रहे थे दो होमस्टे, एसडीएम प्रमोद कुमार ने संचालन पर लगाई रोक…..

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आनंदम होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होमस्टे संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। हम स्टेशन चालकों को आगाह किया गया कि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण के संचालन करते पाए जाने पर उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ होमस्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गये। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद / परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

  • Related Posts

    परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे…

    सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट समान ले जा रहा ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव…