सीएम धामी ने CBSE इंटर में राज्य टॉपर अरीना को फोन पर दी बधाई……

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। अरीना को उनके परिश्रम का फल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। अरीना दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…