चेन लूट के बाद रामनगर में छिपा था यूपी का शाबाज, इस तरह आया पकड़ में…..

Spread the News

रामनगर। ऑपरेशन प्रहार एवं सत्यापन अभियान के तहत रामनगर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दिनांक 15.05.2026 को शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने पहले अपना नाम शाबाज उर्फ सोनू निवासी पहाड़गंज दिल्ली बताया, लेकिन बाद में खुद को नजीमाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि वह मूल रूप से नजीमाबाद उ0प्र0 का निवासी है तथा दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में ड्राईक्लीन की दुकान चलाता है। उसने कुछ दिन पूर्व दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामनगर में छिपकर रह रहा था। थाना सफदरजंग दिल्ली से जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त *शाबाज उर्फ सोनू* के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में *लूट एवं चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे* दर्ज हैं। थाना सफदरजंग में दर्ज *मु0अ0सं0-124/2026 धारा 304 बीएनएस में भी वह वांछित* चल रहा था। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और अभियुक्त को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय रामनगर में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस अभियुक्त को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस पूरी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता सराहनीय रही।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…