रील बनाने की आदत से परेशान पति ने जीवित पत्नी का किया पिंडदान, Video सोशल मीडिया पर वायरल……

Spread the News

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति एक महिला की तस्वीर को नदी में प्रवाहित कर पिंडदान करता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान था और इसी गुस्से में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया।
वीडियो हरिद्वार में हरकी पैड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों, धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। मामले को लेकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गंगा तट पर अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने पहले पत्नी की फोटो पर थूकता और बाद में उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया।

 

इतना ही नहीं, वीडियो में युवक को गंगा में पिंड डालते हुए भी देखा जा सकता है। इसी आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि युवक ने अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान किया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
वीडियो कब का है और किसने शूट किया है अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…