मदरसन कंपनी से लौट रही युवती की मौत का मामला,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का हंगामा, इस मांग पर अड़े….. 

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत ईसाई नगर नंबर-एक लामाचौड़ निवासी 21 वर्षीय रिमझिम पुत्री मनोहर लाल की शनिवार को ड्यूटी खत्म कर कंपनी से बाहर निकलने के दौरान मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक रिमझिम दोपहर अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद कंपनी के मुख्य द्वार से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य साथी कर्मचारियों के साथ बस में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी, इसी बीच अचानक चलते-चलते वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद साथी महिला कर्मचारियों ने उसे संभाला और कंपनी प्रबंधन की मदद से तत्काल डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को युवती के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। लामाचौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भी मामले में आक्रोश जताया, वे भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…