लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच जमकर चले लात घुसे Video वायरल….

Spread the News

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं को लेकर हुए विवाद के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों (पार्षदों) के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और पथराव हुआ। यह झड़प नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विकास योजनाओं में अनियमिताओं के आरोपों को लेकर शुरू हुई थी जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि पहले नगर पंचायत कार्यालय के पास और बाद में तहसील कार्यालय के पास दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने वार्ड नंबर 4 की महिला सभासद के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर पंचायत में वित्तीय और प्रक्रियात्मक गड़बड़ियों की गंभीर शिकायतों पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।यह घटना नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर सड़क तक पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में भारी अराजकता का माहौल बन गया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…