पुलिस,एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। पुलिस, एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से हाथी का दांत बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद हाथी दांत की लंबाई करीब 3 फीट 3 इंच और गोलाई 13 इंच है। इसका वजन 7 किलो 820 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरामद हाथी दांत की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ आंकी गई है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सितारगंज इलाके में वन्य जीव जंतुओं के अंगो और हाथी दांत की तस्करी होने की जानकारी मिली। इसके आधार पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

मामले में आरोपी तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहनता से छानबीन चल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गौरतलब है कि वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत हाथी का शिकार व उसके अंगों की तस्करी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास वन्यजीव तस्करी से जुड़े मामले की कोई भी सूचना हो तो उसे अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। इसके साथ ही एसटीएफ ने फोन नंबर भी जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसी कोई भी सूचना एसटीएफ उत्तराखंड को 0135-2656202 पर भी दी जा सकती है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…