अफीम की अवैध खेती करने पर 31 के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..

Spread the News

उत्तरकाशी। जिले की पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले के मोरी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के तहत मोरी इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि ग्राम पेंसर (कनुरा-तोक मार्ग) में की गई छापेमारी के दौरान करीब 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अफीम/पोस्त की अवैध खेती को नष्ट किया गया। बकौल पुलिस, इस दौरान मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल भी इकट्ठा किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अफीम की ये खेती बिना लाइसेंस के की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, अफीम की अवैध खेती करने के मामले में 31 जमीन मालिकों के खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि उत्तरकाशी की एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…