बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, दबंग बाप-बेटे ने दवा व्यापारी को पीटा,कान की बाली लूटने का भी आरोप…

Spread the News

हल्द्वानी। बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार बाप-बेटे ने दवा व्यापारी की जमकर पिटाई लगा दी। आरोप है कि व्यापारी के कान से सोने की बाली भी लूट ली। हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर सौंप यश जोशी ने बताया कि बीते शनिवार वह शाम 8 बजे अपने मेडिकल स्टोर के लिए दवाइयां लेने पाण्डे निवास बद्रीपुरा स्थित मैसर्स राधेश्याम की होल सेल दवाई की दुकान पर आया था। उसने बाईक दुकान के आगे खड़ी की थी। आरोप है कि वीआईपी नंबर से आए KIA कार सवार पिता-पुत्र ने उसे लात-घूंसो से मारकर जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…