जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला को हाथी ने कुचला,मौत…..

Spread the News

पंतनगर। टांडा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को जंगली हाथी ने कुचला डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (66) पत्नी बाबूलाल शुक्रवार सुबह दो अन्य महिलाओं के साथ सांप कठानी खत्ता क्षेत्र में लकड़ी बिनने के लिए गई थी। दोपहर के समय अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देख घबराई हुई महिलाएं खुद को बचाने के लिए भागने लगी, तभी हाथी ने मैना देवी को पकड़ लिया और कुचल कर मार डाला। बता दें कि बीते मंगलवार की रात भी इसी क्षेत्र में हाथी ने दो लोगों को मार डाला था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मैना देवी और उन दो व्यक्तियों को मारने वाला हाथी एक ही है। लगातार होते दही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भाई का माहौल है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…