कल हल्द्वानी में होंगे मुख्यमंत्री धामी,इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत….

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। 01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहॉं रहने के पश्चात वहॉं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा 02:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…