महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाली मथुरा की मुस्कान गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शे में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 26/03/2026 को वादिनी दीपा पत्नी दिवान सिंह निवासी आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेडा द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 9/03/2026 को वह कालाढूंगी टैम्पो स्टेंण्ड से अपने घर जाने के लिए आटो में बैठी। बताया कि उस वक्त तक मेरे गले में मंगलसूत्र था।जब मैं घर पहुंची तो मेरा मंगलसूत्र गले से गायब था। जिस आटो में मैं बैठी थी उस रिक्शे में ही एक एक और महिला जिसके साथ एक बच्चा भी था बैठी। आटो में सवारी ज्यादा होने की वजह से वह महिला बार-बार मुझे खिसकने को कहती रही तथा मुझसे सटकर बैठ गयी। मुझे शक है कि उसी औरत द्वारा मेरा मंगलसूत्र गले से काट दिया है वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 104/26 धारा 305(3) 61(2) बी0एन0एस0* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अधीनस्थों को सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये।

इन निर्देशों के क्रम में तुम गठित कर पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जांच किए जाने पर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त महिला चोर मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को दिनांक 27.04.2026 को रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा मुखानी क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी करने की घटना को पूर्व में भी कारित किया, गया है जिसके आधार पर थाना मुखानी से सम्पर्क करने पर बताया कि उक्त अज्ञात के विरूद्ध थाना मुखानी में एफआईआर नं0 34/26 धारा 305(B) बीएनएस पंजीकृत है। बताया की अभियुक्ता के पति के द्वारा चोरी की घटनाओं में सहयोग किया जाता है।

दोनों अभियोगों से संबंधित माल बरामद कर बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियोगों में धारा 317(2)बीएनएस* की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्ता को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्ता एवं उसके पति का अपराधी इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की गई जो निम्न प्रकार हैं।* 

*1- अभियुक्ता मुस्कान का आपराधिक इतिहास-*

Fir no 34/2026 धारा 305(बी) बीएनएस चा0 थाना मुखानी

 

*2- अभियुक्त अमित पुत्र ओमवीर बालरिया निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 का आपराधिक इतिहास-*

1- Fir no-438/2019 धारा 395/397/412 भादवि थाना अछनेरा आगरा

2- Fir no 36/2020 धारा 398/401 भादवि थाना अछनेरा आगरा

3- Fir no 40/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अछनेरा आगरा

4- Fir no 426/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना अछनेरा आगरा

5- Fir no 353/21 धारा 307 भादवि थाना न्यू आगरा

6- Fir no 354/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना न्यू आगरा

*अभियुक्त से बरामद माल:-*

1. एक पीली धातु का पैन्डल मय पीली धातु की चैन

2. एक पीली धातु का पैण्डल लाल मोती 12 दाने पीली धातु काले मोती सहित धागे में पिरोये हुये माला

  • Related Posts

    हथौड़े से वार कर UP निवासी व्यक्ति की निर्मम हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले में सोमवार को सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत व्यक्ति का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल…

    धारी ब्लॉक सड़क हादसा,भाई बहन के सर से उठा पिता का साया….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। धारी ब्लॉक क्षेत्र में सवारियों को ले जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि चार घायल…