भाखड़ा पुल पर बस और बाइक की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग,मची अफरा – तफरी….

Spread the News

हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में भाखड़ा पुल के निकट बस और बाइक की भिड़ंत के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। अवनों के आग पकड़ने से अफरा तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक के बस से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। देखते हिंदखते आग ने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर धूं -धूं कर जलते वाहनों के कारण वहां अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…