महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने निलियम कॉलोनी में किया पार्क का लोकार्पण, 12.33 लाख की लागत से होगा निर्मित……

Spread the News

हल्द्वानी। सुंदर एवं स्वच्छ हल्द्वानी के संकल्प की और एक और कदम बढ़ाते हुए आज रविवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 54, निलियम कॉलोनी में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ₹12.33 लाख की लागत से निर्मित पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद हरेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहित कांडपाल, नवल नौटियाल (अभियंता, नगर निगम) सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम द्वारा क्षेत्र को दी जा रही इस सौगात के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए पार्कों का विकास उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य हल्द्वानी को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। यह पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए एक उपयोगी स्थान सिद्ध होगा। आने वाले समय में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को निरंतर बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…