स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी……

Spread the News

हल्द्वानी। पनचक्की जमरानी मार्ग पर स्कूटी सवार महिला और उसकी 5 वर्षीय पुत्री के साथ तीन युवकों ने अभद्रता की और स्कूटी पर लात मारकर गिरा दिया। बदमाश युवक महिला के साथ जबरन छेड़खानी करने लगे और महिला द्वारा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों द्वारा महिला को धमकी दी गई कि अगर तूने हमारे खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई की तो हम तुझे और तेरी बेटी को जान से मार देंगे। यह सारी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता और उसकी रामपुर रोड वार्ड 19 निवासी मां ने समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा घटना की जानकारी दी। समाज सेवी पीड़ित को साथ लेकर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिले और घटना की जानकारी दी उन्होंने एसपी सिटी से मामले में सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग कि है। इस घटना के बाद से पीड़ित महिला और उसकी मासूम बेटी काफी डरे हुए हैं। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि घटना 14 अप्रैल की है इसका सीसीटीवी फुटेज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुआ है सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है तीन युवाओं राजीव कुमार ,लोकेश कुमार, व विक्की द्वारा महिला से मारपीट, छेड़खानी , गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे है। समाज सेवी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…