फास्ट फूड संचालक को चाकूओं से गोद हत्यारोपी फरार….. 

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के किच्छा में पुरानी रंजिश के चलते फास्ट फूड संचालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। संचालक के घर लौटने के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। हत्यारोपी भी मृतक के मोहल्ले का ही रहने वाला है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक के भाई विनीत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक आवास विकास गेट पर फास्ट फूड की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात दीपक दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में पुरानी गल्ला मंडी निवासी शिवा ने दीपक के साथ मारपीट की। लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद वह सुमित व आकाश के साथ मौके पर पहुंचा। तब तक शिवा उसके भाई दीपक को चाकू मारकर फरार हो गया। घायल दीपक को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दीपक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…