सीबीएसई 10 वीं का परिणाम घोषित, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राकृति ने 99% अंक प्राप्त कर किया टॉप…..

Spread the News

हल्द्वानी। सीबीएसई द्वारा बुधवार शाम 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। परीक्षा में स्कूल के 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा प्रकृति पाण्डे ने स्कूल में सबसे अधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत एवं देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के 36 विद्यार्थियों द्वारा आई0 टी0 में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, 01 विद्यार्थी ने हिन्दी में एवं 01 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

प्रकृति पांडे 99%

सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक डॉ0 दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…