हल्द्वानी की अंजलि ने श्रीलंका में लहराया देश का परचम,जुजुत्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया उत्तराखंड का मान…..

Spread the News

हल्द्वानी। श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए हल्द्वानी के बागजाला निवासी अंजली ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। अंजली ने अंडर 44 भार और अंडर 18 आयु वर्ग में खेले गए मैचों में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

प्रतियोगिता 9 अप्रैल से शुरू हो 12अप्रैल तक चली। प्रतियोगिता के समापन के बाद हल्द्वानी पहुंची अंजलि के आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का ताता लगा रहा। मंगलवार को ढोल नगाड़ों के साथ गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निकट अंजलि का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान परिजनों, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु सहित क्षेत्र के बहुत से लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर तथा बुके भेंट कर अंजलि का स्वागत किया।

अंजलि के कोच विनय कुमार जोशी ने बताया की 22 मार्च को गाजियाबाद में हुए जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेशनल में ट्रायल में अंजलि का प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन हुआ। और वह अपनी इस परीक्षा में खरी उतरी। अंजलि पिछले 5 साल से हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुजुत्सु का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

अंजलि ने पिता सुरेश चंद्र उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां ममता देवी ग्रहणी हैं। चार भाई बहनों में अंजलि सबसे बड़ी बेटी है। वर्तमान में अंजलि ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है।

अंजलि की जीत से हल्द्वानी के साथ-साथ उनके पैतृक गांव दीनी तल्ली, विकास खंड धारी में भी खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…

    29वें दिन भी नहीं टूटा सफाई कर्मचारियों का हौसला, निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना जारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से…