पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मात्र 7 घण्टे में चोरी की स्कूटी और अन्य सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख़्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने चोरी की घटना का महज 7 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी के समान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 13.04.2026 को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया द्वारा अपने भाई के घर में 12.04.2026 की रात्रि में हुई चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई।

मामले में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व सीओ अमित सैनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों करन(26) पुत्र मदन लाल, निवासी बागजाला काठगोदाम तथा संजय बिष्ट(25) पुत्र प्रताप बिष्ट, निवासी बागजाला काठगोदाम को चोरी की गई स्कूटी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

*बरामद सामान-*

* 02 गीजर (V-GUARD व Khaitan कंपनी)

* 01 पानी की मोटर (Kirloskar कंपनी)

* 01 छत का पंखा (Crompton कंपनी)

* 01 हरा बैग जिसमें 17 जोड़ी बिना सिले महिला-पुरुष के कपड़े

* 01 स्कूटी (UK04-AS-3465)

बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 है। स्कूटी के वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास… 

* करन: FIR नं0 271/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना काठगोदाम

* संजय बिष्ट: FIR नं0 53/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना काठगोदाम

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…