नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, गर्भवती होने पर युवती को मुनस्यारी छोड़ गया युवक……

Spread the News

पिथौरागढ़। मुनस्यारी की एक नाबालिग ने पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को हुए इस प्रकरण की शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्रिकेट मैच के दौरान युवती की मुलाकात एक युवक से हुई। नजदीकियां बढ़ने पर युवक युवती को अपने साथ पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद वापस मुनस्यारी छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार युवती की 2024 में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक युवक से पहचान हुई। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ने पर वह युवक के साथ पुणे चली गई। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पुणे में दोनों ने शादी की थी या नहीं। अब पुलिस युवक के पुणे के लौटने का इंतजार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग का पारिवारिक माहौल भी अस्थिर रहा है। चार वर्ष पहले उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। फिर उसके बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया। परिवार में बदलते रिश्तों के बीच भावनात्मक सहारे की तलाश में वह युवक के करीब आई और उसके साथ पुणे चली गई। युवती के अनुसार जब वह आठ माह की गर्भवती हुई तो युवक उसे परिजनों के पास मुनस्यारी छोड़ गया। अस्पताल में प्रसव के बाद जब उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…