पत्थर से सिर कुचलकर मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी……

Spread the News

हरिद्वार। धर्म नगरी के लक्सर में मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को भोगपुर गांव स्थित मंदिर के भीतर 65 वर्षीय सेवादार राजवीर का खून से लथपथ शव मिला। मंदिर से जुड़े संजय सैनी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर ज़िले के गोधना गांव निवासी थे। वह मंदिर में रहकर पूजा-पाठ व सेवा कार्य करते थे। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वह मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने शनिवार रात राजवीर की हत्या किसी भारी वस्तु से उनका सिर कुचलकर की है।वहीं, इलाके में इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की है।

  • Related Posts

    युवाओं की नशों में जहर घोलने का प्रयास विफल,66 लाख की स्मैक के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को पुलिस और एसओजी की टीम…

    बाबासाहेब की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में, 60 लोगों ने किया रक्तदान….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर वार्ड न 36 स्तिथ अंबेडकर पार्क मैदान दमुवाढूंगा में भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि…