MBPG कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पंखे से लटकी मिली छात्रा…….

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका दिव्या आर्या एमबीपीजी कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार घटना काठगोदाम के चांदमारी क्षेत्र की है। रविवार देर शाम दिव्या सामान्य दिनचर्या के बाद अपने कमरे में चली गई। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने से पहले युवती ने अपने एक मित्र को मोबाइल का पासवर्ड मैसेज किया था। अचानक भेजे गए इस मैसेज को देख अनहोनी की आशंका से युवक मित्र ने दिव्य को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

घर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो युवती फंदे से लटकी मिली। घर में मौजूद सदस्यों को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी की युवती ऐसा कदम उठाने के लिए कमरे में जा रही है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी। कुछ समय पूर्व उसके पिता का भी निधन हो गया था पिता के निधन के बाद मां किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रही थी।

ऐसे में बड़ी बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और दिव्या का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्त को मोबाइल का पिन कोड क्यों भेजा।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…