नशे पर पुलिस का प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ अमान गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के पास एक अभियुक्त अमान(25) पुत्र अतीक निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में *FIR No. 58/2026 धारा 8/22 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

अभियुक्त के पास से

* 09 Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml

* 10 Pheniramine Maleate Injection (Avil) 10 ml vial

कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…