डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह, सीएम के निकलते ही आपस में भिड़े छात्र, एक छात्र को लगा चाकू……

Spread the News

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में छात्रों के बीच हुई खूनी झडप में चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समारोह से निकलते ही छात्रों की आपस में भिड़ंत हो गई। मामला बढ़ने पर हुई चाकू बाजी में एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार किया गया।

शनिवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज में छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। मुख्यमंत्री के अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की ऊर्जा देख उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई। कहा कि आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं,आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।अपना सम्बोधन समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री के समारोह से निकलते ही डांस के दौरान छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…