पुलिस ने बरामद किए 37.48 लाख के मोबाइल, खोए मोबाइल वापस पाकर लौटी मुस्कान….

Spread the News

हल्द्वानी। जनवरी से मार्च 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 37,48,000 रूपये कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी साझा की। एसएसपी के अनुसार फोन चोरी और गुम होने की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में

एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन,अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जनवरी से मार्च 2026 तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया। टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार,पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से बरामद किया गया। बरामद 200 मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 37,48,000 रुपये है। इन मोबाइलों को मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया है। खोए मोबाइल पाकर फरियादियों ने एसएसपी और पुलिस टीम का आभार जताया।

📲*बरामद मोबाईल फोन-*

▫️आईफोन- 07

▫️सैमसंग-31

▫️ओप्पो- 36

▫️वन प्लस 13

▫️रियलमी- 14

▫️वीवो-45

▫️मोटो-08

▫️Infinix-10

▫️रेडमी-22

▫️पोको-05

▫️लावा-02

▫️IQ-02

▫️टेक्नो-03

▫️Xiomi-01

▫️Itel-01

*कुल फोन-200* *अनुमानित

मूल्य-37,48,000 रु0*

 

  • Related Posts

    इंश्योरेंस के नाम पर पूर्व प्रधान से 30.50 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। जिले के कांडा क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को पंचायती राज विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर पूर्व ग्राम प्रधान के साथ लाखों की ठगी कर डाली।…

    पोक्सो मामले में फरार चल रहे मिथुन को पुलिस ने दबोचा, दो माह से फरार चल रहा था आरोपी..देखें Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पोक्सो मामले में दो माह से फरार…