विजिलेंस का भ्रष्टाचार पर प्रहार,12000 की घुस लेते उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी/किच्छा। राज्य में घूसखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीम द्वारा उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए उद्यान विभाग से अनुमति आवश्यक थी।

आरोप है कि किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत टीम ने आज 9 अप्रैल को आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…