अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल…..

ऊधम सिंह नगर। जिले के गदरपुर बाईपास पर देर रात हरिद्वार से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चींख – पुकार मच गई। सूचना पर तुरंत पुलिस और एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में 65 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से 7 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस नेपाल भारत मैत्री बस सेवा संस्था के तत्वाधान में हरिद्वार से दांग नेपाल जा रही थी।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…