ऑटो सवार मां के हाथों से फिसली मासूम,मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां ऑटो में सवार महिला के हाथ से उसकी ढाई वर्ष की बच्ची फिसल कर सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई जबकि बदहवास मां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिंदुखत्ता निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम बिष्ट अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ ऑटो से मंगलपड़ाव पहुंची और यहां से दूसरे ऑटो से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। यहां काठगोदाम रेलवे स्टेशन के निकट पूनम की गोद से उसकी मासूम बेटी छटक कर सड़क पर जा गिरी। मां के चिखने पर ऑटो चालक ने कुछ आगे जाकर ऑटो रोका। बदहवास मां ऑटो से उतर बच्ची की तरफ दौड़ी लेकिन बच्ची की हालत देखकर बदहवास हो गई। बच्ची और मां को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…