बरात देखने के दौरान गिरा मकान का छज्जा, छह घायल…..

Spread the News

कालाढूंगी। विवाह समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिरने से छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 2:45 बजे वार्ड नंबर तीन स्थित एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। इस दौरान बरात देखने के लिए कुछ लोग पड़ोस के मकान के छज्जे पर जमा हो गए। दबाव बढ़ने पर अचानक छज्जा गिर गया और उस पर खड़े लोग गिर गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए।

घायलों में 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सबीना, चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को निजी वाहनों से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी के इन क्षेत्रों में होगी गैस सिलेंडरों की होम डिलिवरी,देखें रोस्टर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा गैस सिलिंडर वितरित किए जाने हेतु बनाई गई व्यवस्था के तहत कल बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलिंडर…

    स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी,10 गिरफ्तार, 19 महिलाओं को किया रेस्क्यू…..

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में चल रहे…