पकड़ा गया महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ, रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा….

Spread the News

हल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से रानीबाग क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बने आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। जंतवाल गांव में विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसे बाघ को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। बीते शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाने के बाद से नरभक्षी गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। आज सोमवार की रात वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी…

    महिला ने गटका विषाक्त, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…