Haldwani: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते मिले इंडेन गैस कर्मी,आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध के मद्देनजर उत्पन्न गैस की दिक्कत के बीच हल्द्वानी में गैस की काला बाजारी का मामला सामने आया है। मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को आयुक्त को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया क्षेत्र में इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना।

जिसके बाद आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब कर जानकारी लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब गैस की कालाबाजारी का संदेह होने पर आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को सिलेंडर वितरण कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर व प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    पेट्रोल डीजल के दामों में भारी उछाल, सीएनजी के दामों में भी हुआ इजाफा,जानें कितने बड़े दाम…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेशभर में शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में ₹3-₹3/लीटर…

    Uttarakhand: SIR के लिए 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, इस दिन आएगी अंतिम मतदाता सूची

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। Uttarakhand में 1 जुलाई 2026 की…