सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्युत विभाग के कार्यालय में मारा छापा,नशे में मिला कार्यालय सहायक, निलंबित…देखें Video..

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के सेकेंडरी वर्क डिविजन दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान एक कार्यालय सहायक नशे की हालत में मिला, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारी के शराब पीकर दफ्तर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर वह मामले की तस्दीक करने मौके पर पहुंच गए। छापेमारी से दफ्तर में हड़कंप मच गया।

इस दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में मिला। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बोरा और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बोरा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘45 पार’ का नारा, हरीश रावत बोले- जनता बना चुकी बदलाव का मन…

    महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी…

    चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस…