Uttarakhand: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, यूपी के 2 लोग गिरफ्तार…

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले की पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने यूपी के बहराइच निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 23 फरवरी से पहचान एप के जरिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर रही थी। बकौल पुलिस, इस दौरान बहराइच के नौसर गुमटियां निवासी की चेकिंग की गई। उसके पास से कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में एक अन्य शख्स का नाम सामने आया। जानकारी के मुताबिक, मामले में सर्विलांस और जांच के आधार पर पुलिस ने बहराइच के दौलतपुर स्थित दुकान से मनीष कुमार गुप्ता और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…