पुलिस को झूठी सूचना देना पड़ा भारी, सूचना देने वाले पर लगा 10 हजार का जुर्माना….. 

Spread the News

हल्द्वानी। पुलिस को झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार का जुर्माना लगाया है।

बृहस्पतिवार को देवलातल्ला, गोलापार निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार मधुबन बैंक्वेट हॉल के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस ने तुरंत सिटी पेट्रोल व चीता मोबाइल टीम को मौके पर भेजा। पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार को उसी क्षेत्र में एक एकांत स्थान से बरामद कर लिया। जब कॉल करने वाले से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह खुद गाड़ी खड़ी कर स्थान भूल गया था। बिना पुष्टि किए उसने कार चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।

इस लापरवाही और झूठी सूचना के बाद पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ किए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया है। संबंधित व्यक्ति ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का लिखित माफीनामा दिया है।

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी या भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…