कल नगर निगम में लगेगा समाधान शिविर, इन मामलों का होगा निपटारा… 

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह विशेष समाधान शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट और हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं के एसडीएम के साथ ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शिविर में फौजदारी, रेवेन्यू समेत अन्य वादों और स्टाम्प की कमी से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।

वहीं, नगर आयुक्त परितोष वर्मा की देखरेख में म्यूटेशन से जुड़े मामलों का भी समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शे पास करने के लिए अलग कैंप भी लगेगा।

  • Related Posts

    छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने…

    नशे में स्कॉर्पियो दौड़ाना पड़ा भारी, गैस गोदाम निवासी आशीष को पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsरात्रि चेकिंग में पुलिस ने रोका, धारा 185 में चालानी कार्रवाई कर वाहन किया सीज हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके…